बिजनेस पार्टिज़ में जिस्‍म बेचने आती हैं लड़कियां

prostitution
पणजी। अगर किसी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी ने एक बिजनेस मीट का आयोजन किया तो आप क्‍या सोचेंगे? यही ना कि अच्‍छे खाने और टाई बेल्‍ट पहने बिजनेस क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ अनुभव शेयर करने का एक अनोखा मौका मिलेगा। मगर आप गलत हैं। गोवा पुलिस ने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा है कि अब मेट्रो शहरों में बिजनेस समारोहों की आड़ में सेक्‍स रैकेट चलाया जा रहा है। पुलिस छापे के बाद सामने आई जानकारी के अनुसार इवेंट मैनेजमेंट कंपनियां समारोहों की आड़ में देह व्यापार का रैकेट चलाती हैं। इसके लिए देश के विभिन्न राज्यों से तस्करी के माध्यम से युवतियों को यहां लाया जाता है।

गोवा में यौन शोषण के लिये मानव तस्‍करी पर रोक के लिये रणनीति बनाने हेतु दो दिवसीय आयोजन में शिरकत कर रहे पुलिस निरीक्षक गुरुदास कदम ने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए सबको चौका दिया। उन्‍होंने बताया कि बिजनेस मीटिंग में लाई जाने वाली लड़कियों को पहले से ही यह पता होता है कि उन्‍हें इस पार्टी के माध्‍यम से ग्राहक पटा कर जिस्‍म का काला कारोबार करना है। उन्‍हें यह साफ पता होता है कि किस ग्राहक को टारगेट करना है और किस तरह पेश आना है। इतना ही नहीं उन्‍हें यह भी दिशा निर्देश दिया जाता है कि अगर वह समारोह के दौरान सेट ना हो सके तो उसे समारोह के बाद सेट कर कमरे तक ले जाया जाये।

मालूम हो कि पुलिस निरीक्षक गुरुदास कदम ने आंध्र प्रदेश की एक कंपनी के यौन शोषण के रैकेट में लिप्त होने का भंडाफोड़ किया था। महिला और बाल विकास विभाग के निदेशक संजीव गडकर ने कहा कि गोवा सरकार अन्य राज्यों के साथ मिलकर यह जानने की कोशिश करेगा कि समारोह का आयोजन कर रहीं इवेंट मैनेजमेंट कंपनियां पंजीकृत हैं या नहीं। गैर सरकारी संस्थाओं के अलावा आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, असम, नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम के प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम में भाग ले रहे है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+