एसीपी ढोबले के विरोध में नग्‍न हुई अभिनेत्री

South Indian actress Shamita Sharma
मुंबई। मायानगरी मुंबई पुलिस के एसीपी बसंत ढोबले का कहर कुछ इस कदर बरस रहा है क‍ि उनके विरोध में एक अभिनेत्री न्‍यूड हो गयी। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शमिता शर्मा ने एसीपी के विरोध में न्‍यूड फोटो जारी कर दी है। अभिनेत्री का कहा है कि वह न्‍यूड फोटो जारी करके लोगों को ढोगले के अत्‍याचारों से जागरूक कर रही है।

आपने चर्चा तो कई पुलिस वालों की सुनी होगी, लेकिन शायद ही किसी पुलिस वाले को ढोगले जैसी ख्‍याति प्राप्‍त हुई होगी। उनके विरोध में एक अभिनेत्री अपनी लाज का होली दहन कर देती है। टीवी चौनलों पर भी ढोबले के पक्ष और विरोध में वाकयुद्ध जारी है। हालात ये है कि एक ओर उनका विरोध हो रहा है तो दूसरी ओर उनको समर्थन हासिल हो रहा है।

एक वर्ग कह रहा है कि मोरल पोलिसिंग जैसे कानून को बदलना चाहिए, तो दूसरी ओर इस कानून को जरूरी बताया जा रहा है। अब माया नगरी की माया ढोबले के सामने फिकी पड़ती नजर आ रही है। ढोबले इन दिनों अचानक बारों और पबों में पुंचकर छापा मारते हैं। वहां गलत तरीके से मौज मस्‍ती करने वाले को हॉकी से मारते है और उनको सलाखों के पिछे डाल देते है। एक वर्ग के नाराज होने का यही कारण है।

कुछ साल पहले मुंबई तक मुंबई में लाइसेंसधारी डांस बार चलते थे, जहां अर्द्धनग्‍न होकर लड़किया नाचती और शराब परोसने का काम करती थी। सन 2005 में डांस के ऐसे बारों पर प्रतिबंध लग गया। मगर प्रतिबंध के बाद भी रंगीनियां चलती रही, और ढोबले ने इसपर प्रतिबंध लगाना शुरू किया तो लोगों के विरोधी सुर निकलने लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+