1 जुलाई से हरियाणा क्रांति यात्रा शुरू करेंगे केजरीवाल

यह जानकारी अन्ना के 20 सदस्यीय कोर कमेटी के सदस्य नवीन जैन ने दी। उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार और दागी मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अन्ना की टीम के तीन सदस्य अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और गोपाल राय 25 जुलाई से आमरण अनशन पर बैठ रहे हैं। इससे पहले अन्ना टीम देशभर के लोगों को इस आंदोलन से जुडऩे के लिए विभिन्न क्षेत्रों में क्रांति यात्रा शुरू कर रहे हैं। इसी कड़ी में केजरीवाल 1 जुलाई से हरियाणा क्रांति यात्रा शुरू करेंगे।
इसमें वे 1 जुलाई की दोपहर को बहादुरगढ़, 3 बजे रोहतक, 4 बजे महम और शाम 5 बजे भिवानी के लोगों से मिलेंगे। यहां से वे रात्रि को ही हिसार में अपने ननिहाल में आ जाएंगे। उन्होंने बताया कि 2 जुलाई को सुबह 8 बजे लोगों को संबोधित करेंगे। उम्मीद है कि वे यहां 11 बजे तक रहेंगे और इसके बाद दोपहर 12 बजे वे जींद पहुंचेंगे और वहां के लोगो को संबोधित करेंगे। वहां से वे दोपहर 2 बजे गोहाना और फिर शाम 4 बजे सोनीपत पहुंचेंगे।












Click it and Unblock the Notifications