यूपी- छिटपुट हिंसा के बीच हुआ निकाय चुनाव का मतदान

खबर लिखे जाने तक सभी मतदान केंद्रों पर वोट पड़ चुके थे। दिन भर की गतिविधियों के बीच खबर मिली कि लखनऊ के तेलीबाग क्षेत्र में फर्जी मतदान को लेकर झड़प हो गई, जिसे नियंत्रित करने के लिये पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। यह हंगामा मोकू सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज मतदान केंद्र पर हुआ। यहां दो पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुईं। झड़पों के दौरान पथराव भी हुआ। पुलिस महानिदेशक अम्बरीश कुमार शर्मा के मुताबिक अगर कोई लिखित शिकायत आयी तो उसकी जांच जरूर करायी जायेगी।
कलराज मिश्र नहीं कर पाये मतदान
खबर मिली है कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र मतदान नहीं कर पाए। जब वे महात्मा गांधी वार्ड स्थित मतदान करने पहुंचे तो मतदाता सूची में उनका नाम नहीं था। लिहाजा उन्हें बिना वोट डाले ही वापस लौटना पड़ा। लखनऊ नगर निगम के महापौर पद पर 12 व पार्षदों के 110 पदों के लिए 1679 प्रत्याशी खड़े हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications