मुंबई के बाद जल उठी दिल्ली, छीन गये आशियाने

आग की सूचना सुबह लगभग साढ़े नौ बजे मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके के लिए रवाना कर दी गयी थी। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि आग इतनी जबर्दस्त थी कि दमकल की 25 गाडि़यां और सवा सौ फायरकर्मियों की मदद से आग काबू पाने की कोशीश की जा रही थी। अभी तक किसी के घायल या मरने की कोई सूचना नहीं है।
आग लगने के कारण की जानकारी अभी तक नहीं मिल पायी है, लेकिन ट्रांसफार्मर के जलने को आग लगने का कारण बताया जा रहा है। या ऐसा भी बताया जा रहा है कि आग शॉट सर्किट से लगी है। आग की सूचना मिलते ही राहत कार्य शुरू कर दिया गया था। इस आग में जन की हानि नहीं हुई, लेकिन कई लोगो का आशियाना इसमे खाक हो गया।
झुग्गियों में आग पकड़ने की आशंका ज्यादा रहती है, और उससे सटी हुई लकड़ी की दुकाने भी थी। इस कारण से आग और ज्यादा फैल गयी। आग एलएनजेपी अस्पताल के पास लगी थी, लेकिन इससे अस्पताल को कोई क्षति नहीं हुई है। उन झुग्गियों के बीच में कई कबाड़ी गोदाम बने हुए थे, जो जलकर राख हो गये। लगभग 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।












Click it and Unblock the Notifications