दिल्ली-हरियाणा में पानी पर टकरार जारी

हरियाणा के अधिकारी के दिल्ली जल बोर्ड द्वारा पानी रोके जाने की घटना इतना बड़ा विवाद का रूप ले लेगी संभवतः किसी ने सोचा भी नहीं होगा पर आज यह मुद्दा दोनों प्रदेशों के बीच नाक की हो गई है इसलिए पीएमओ के दखल के बाद भी दिल्ली के जल संकट का कोई हल नहीं हो पा रहा है।
एक सूत्र ने बताया कि इससे तंग आकर दिल्ली ने भी कड़े कदम उठाए हैं औऱ दिल्ली में रह रहे हरियाणा सरकार के सिंचाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की पानी रोक दी है। हालांकि इसे कटौती नाम दिया जा रहा है पर सूत्रों का कहना है कि यह कटौती अघोषित हैं और कई दिनों से की जा रही है। आपको बता दें कि शीला दीक्षित इस मुद्दे पर काफी गंभीर हैं औऱ उन्होंने आम लोगों के लिए लुटियंस जोन की पानी में भी कटौती कर दी है और इस पानी को आम लोगों के पास भेजा जा रहा है जिससे दिल्ली में कम से कम पानी का संकट खड़ा हो।
बताया जा रहा है कि हरियाणा सरकार के अधिकारियों का पानी सरकार ने इसलिए रोक दिया है कि उससे कम से कम हरियाणा सरकार के पास यह संदेश जाए कि दिल्ली में पानी का कितना संकट है औऱ सरकार अपने कर्मचारियों के लिए ही सही पानी की आपूर्ति सुधारे।
वहीं दिल्ली में आज भी पानी को लेकर कई जगह प्रदर्शन हो रहे हैं। मंगलवार को भी दिल्ली में पानी की जबरदस्त किल्लत के खिलाफ विपक्ष ने हमले बोले। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर मटके फोड़े और प्रदर्शन किया। शहर के कई अन्य हिस्सों में भी लोगों ने प्रदर्शन किए और मटके फोड़कर विरोध जताया। देवली गांव, संगम विहार, तिगड़ी और खानपुर में पानी की किल्लत के खिलाफ बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा पार्षद सरिता चौधरी की अगुवाई में दिल्ली सचिवालय पर प्रदर्शन किया और मटके फोड़कर नाराजगी का इजहार किया। प्रदर्शन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष विजय जौली, राधेश्याम शर्मा, महामंत्री प्रवेश वर्मा सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।












Click it and Unblock the Notifications