फुटपाथ पर रहने वाले रहेंगे बहुमंजिला इमारतों में

संसदीय कार्य मंत्री आजम खां ने विधानसभा में कहा कि फुटपाथ और रेल लाइन के किनारे गुजर बसर करने वालों कोआवास देने की योजना राज्य सरकार ने तैयार कर ली है। उन्होंने सदस्यों को बताया कि सरकार ऐसे लोगों का सर्वेक्षण भी गुप्त तरीके से करायेगी ताकि कोई घपला नहीं हो। उन्होंनें कहा कि मुम्बई में झुग्गी झोपडी में रहने वालों को बहुमंजिला ईमारत बना कर जगह दी गयी है।
सपा सरकार भी ऐसी ही योजना पर काम कर रही है ताकि कम जगह में ही अधिक लोगों के रहने की व्यवस्था हो सके। राज्य सरकार ने इसे आसरा योजना नाम दिया है। कांग्रेस सदस्य अनुग्रह नारायण सिंह के सवाल के जवाब में श्री खां ने इस सरकारी योजना से पर्दा उठाया। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने गरीब शहरी के आवास के लिये 2009-10 में राजीव आवास योजना के नाम से 18 शहरों का चयन किया था।
राज्य सरकार ने आगरा, इलाहाबाद, लखनऊ और मेरठ समेत छह शहरों के सर्वेक्षण का जिम्मा हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय को सौंपा था। उस्मानिया विश्वविद्यालय इस योजना की कार्यदायी संस्था है। उन्होंनें कहा कि हैदराबाद के विश्वविद्यालय को सर्वेक्षण का काम राज्य सरकार ने इस साल 30 जनवरी को दिया। उन्होंनें कहा कि बाकी बचे बारह शहरों में बरेली, गोरखपुर, वाराणसी और अलीगढ आदि है जहां कार्य योजना तैयार करने के निदेश दिये गये हैं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि योजना में कोई भेदभाव नहीं किया जायेगा तथा सभी शहरों के लिये एक जैसा ही काम होगा।












Click it and Unblock the Notifications