अपना घर यौन शोषण मामले में कई रसूखदारों के नाम

सूत्रों की माने तो राज्य के एक सफेद पोश के करीबी रिश्तेदार इस प्रकरण में शामिल हैं। अपना घर को विभिन्न गतिविधियों में पुरस्कार दिलवाने में भी इन रिश्तेदारों का अहम रोल होता था। मामले से जुड़े आरोपियों ने हरियाणा में कुछ स्थानों पर जमीनें भी ली थी। राज्य के नामी अपराधियों का भी यहां पर आना जाना था। क्षेत्र के लोगों में इन अपराधियों के नाम से दहशत थी।
उधर, एसआईटी के मुखिया एडीजीपी एमएस मान का कहना है कि वे इस विषय में कुछ नहीं बता सकते। मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। प्राथमिक सबूतों के सहारे ही सीबीआई भी कर पाएगी जांच: मामले की तह तक जाने के लिए सीबीआई को भी प्राथमिक सबूतों की ही जरूरत पड़ेगी, ऐसे में एसआईटी द्वारा जुटाए गए सबूत ही सीबीआई की जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मददगार साबित होंगे।












Click it and Unblock the Notifications