दिल्ली में रिमझिम बारिश, गर्मी से मिली राहत

वहीं मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि दिल्ली के आसमान में आज पूरे दिन बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग का आकलन है कि आज अधिकतम तापमान में करीब दो से चार डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।
मुंबई में झमाझम बारिश
मानसूनी बारिश ने मुंबई को तर करना शुरू कर दिया है। जिससे मुंबईकरों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में तीन दिन तेज बारिश की चेतावनी दी है। भारी बारिश और समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें मुंबई पर धावा बोलने के इंतजार में हैं। इससे मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है। हालांकि अभी तक समुद्र में न जाने के लिए चेतावनी नहीं जारी की गई है इसलिए माना जा रहा है कि अभी मौसम केवल मुंबई को भिगोएगा न कि तबाही मचाएगा।
झारखंड, बिहार में पहुंचने को बेताब मानसून
झारखंड और बिहार में भी मानसून पहुंचने को बेताब है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग में सोमवार को तड़के सुबह हल्की बारिश हुई जिससे लोगों को कुछ गर्मी से राहत मिली। उधर, झारखंड में भी झमाझम बारिश हुई है। वैसे इस बारिश को भी प्री मानसून बारिश बताया जा रहा है। ओडि़शा और पश्चिम बंगाल में तो मानसून पूरी तरह से पहुंच गया है। बिहार और झारखंड और यूपी में यह 22 जून को प्रवेश कर सकता है। यानी अगले 48 घंटों में राज्य में मानसून दस्तक देने की तैयारी में है।
मध्यप्रदेश में मानसून के अगले तीन दिनों में दस्तक देने की संभावना है। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। यह 40 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications