हरियाणा में बिजली-पानी संकट, मानसून का इंतजार

Power, water crisis in Haryana
चण्डीगढ़। हरियाणा में बिजली संकट गहराता जा रहा है वहीं बिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव कह रहे हैं कि 15 जुलाई तक बिजली समस्या समाप्त हो जाएगी। मतलब की बिजली निगम जुलाई में आने वाले मानसून का इंतजार कर रहा है।

बरसात होगी तो बिजली व पानी की समस्या अपने आप दूर हो जाएगी। कैप्टन यादव ने मिड टाउन रिसोर्ट कुरूक्षेत्र में गो-गीता-गायत्री सत्संग सेवा समिति द्वारा आयोजित सामुहिक विवाह समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अभी हाल में ही प्रदेश सरकार ने 500 मेगावाट बिजली खरीदी थी। उन्होंने बताया कि झज्जर प्लांट में उत्पादन शीघ्र शुरू किया जाएगा, जिससे बिजली की समस्या दूर हो पाएगी।

प्रदेश में 3 थर्मल प्लांट खराब होने के कारण बिजली की समस्या पैदा हुई है। परन्तु 15 जुलाई के बाद प्रदेश में बिजली की समस्या नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि यमुनानगर के 2 और खेदड़ थर्मल प्लांट के खराब होने के कारण बिजली उत्पादन में कमी आई है, जिससे प्रदेश में बिजली समस्या खड़ी हुई है। भीषण गर्मी के कारण थर्मल प्लाटों की मशीनें खराब हुई हैं। इसके बावजूद सरकार कृषि क्षेत्र को 8 घंटे, ग्रामीण क्षेत्रों में 9 से 10 घंटे, फैक्टरियों को 20 घंटे और शहरी क्षेत्रों में 15 से 20 घंटे बिजली मुहैया करवा रही है।

हिसार में बिजली-पानी ठप व्यवस्था को लेकर लगाया जाम

हिसार शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली, पीने के पानी ठप व्यवस्था को लेकर नगरवासियों को आज जाम और रोष प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा। लोगों का कहना है कि प्रशासन उनकी समस्या को दूर करने की बजाए समस्याओं के बढऩे का इंतजार करता है। ठंडी सड़क क्षेत्र स्थित तीन कॉलोनियों में पिछले चार दिनों से बिजली की सप्लाई न आने से लोगों ने करीब डेढ़ घंटे तक रोड जाम किया। संत नगर में पिछले चार दिनों से पीने के पानी की सप्लाई न होने से लोग खुद पानी के टैंकर खरीद गुजारा कर रहे हैं। तीनों क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन के दौरान अधिकारी मौके पर पहुंचे और हर बार की तरह आश्वासन देकर लोगों के गुस्से को फिलहाल शांत करवा दिया।

ठंडी सड़क के साथ लगती भुटानी कॉलोनी, गणेश कॉलोनी और बाल्मीकि कॉलोनी में चार दिनों से बिजली की सप्लाई न होने पर आज सुबह करीब डेढ़ घंटे तक जहाजपुल से संब्जी मंडी चौक वाला रोड जाम कर दिया। कॉलोनीवासियों का कहना है कि बिजली न आने को लेकर वे चार दिन में बिजली शिकायत केंद्र पर करीब 20 शिकायतें दे चुके। हर बार शिकायत नंबर दिया गया, मगर समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि आज सुबह करीब दस बजे बिजली कर्मचारी मौके पर आए और ट्रांसफार्मर खराब होने की बात कही। लोगों ने जब बिजली ठीक होने की बात पूछी तो उन्होंने दो-तीन दिन लगने की बात कही। गुस्साई महिलाओं ने रोड जाम कर दिया और बिजली को जल्द से जल्द ठीक करवाने की मांग की। बिजली कर्मचारी मौके से चले गए। करीब एक घंटे के जाम बाद बिजली एसडीओ मौके पर आए और समस्या को 24 घंटे में ठीक करवाने का आश्वासन देकर जाम खुलावाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+