अवैध संबंधों के शक में बीवी को कुल्‍हाड़ी से काट दिया

A man killed his wife in Sonipat of Haryana
सोनीपत। गांव रोलद में एक व्यक्ति ने पत्नी के चरित्र पर संदेह के चलते उसकी कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों ने मामले की सूचना मोहाना थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

पुलिस ने मृतका के चचेरे भाई की शिकायत पर पति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को मौके पर बुलवाकर सबूत भी एकत्रित करवाए हैं। जानकारी के अनुसार गांव रोलद निवासी अमित ने शुक्रवार देर शाम पत्नी पूजा (24) की गले पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। अमित को पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसके चलते उसने घटना को अंजाम दिया। पत्नी की हत्या करने के बाद अमित मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना के बाद पहुंचे मोहाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को शनिवार सुबह पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता के चचेरे भाई गांव ढुराणा निवासी राजेंद्र ने बताया कि उन्होंने अपनी चचेरी बहन की शादी करीब छह वर्ष पहले गांव रोलद निवासी अमित के साथ की थी। उसने बताया कि अमित सोनीपत में एक होटल में सफाई का काम करता है। उसे उसकी बहन पूजा के चरित्र पर संदेह था। इस संबंध में अमित ने उन्हें भी शिकायत की थी। जिसे लेकर वह शुक्रवार को उन्हें समझाने के लिए आया था। राजेंद्र ने बताया कि इसी बीच कहासुनी के बाद अमित ने तैश में आकर उसकी बहन के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

उसने बताया कि घटना को अंजाम देकर वह कुल्हाड़ी को लहराता हुआ फरार हो गया। पुलिस ने राजेंद्र की शिकायत पर अमित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को मौके पर बुलवाकर सबूत एकत्रित करवाए हैं, ताकि आरोपी को सजा दिलाई जा सके। अमित व पूजा की शादी करीब छह वर्ष पहले हुई थी। अमित को पूजा से एक दो वर्ष का लड़का व छह माह की लड़की है। पूजा की मौत व अमित पर हत्या का आरोप लगने से दोनों बच्चों को अब माता-पिता का प्यार नहीं मिल सकेगा।

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

मोहाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि अमित ने पत्नी के गले पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की है। पुलिस ने इस संबंध में उसके ढुराणा निवासी राजेंद्र की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी रात को सफाई कर्मी का काम करता था। उसे पत्नी के चरित्र पर शक था। इसी के चलते उसने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। उसे जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+