कार में शार्ट सर्किट से जला सदर बाजार

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सदरबाजार में आग शाम को शाम को करीब सात बजे लगी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक आग ने भयावह रूप ले लिया था। इस वजह से करीब दो दर्जन और गाड़ियों को बुलाना पड़ा। पेंट की दुकान होने की वजह से आग काफी तेजी से फैली।
देर रात तक दमकलकर्मियों ने आग के फैलाव पर तो काबू पा लिया, उसे बुझाने का काम जारी रहा। अभी तक आग से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन करोड़ों के माल का नुकसान हुआ है। दमकलकर्मियों के मुताबिक तीन दुकानों को नुकसान पहुंचा है। उनके मुताबिक प्रथम दृष्टया आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। फिलहाल जांच की जा रही है। एक सूत्र ने बताया कि पार्किंग में गाड़ी खड़ी थी। गाड़ी में ही शार्ट सर्किट की वजह से आग पेंट की दुकान तक पहुंची और पूरा का पूरा पेंट की दुकान आग की चपेट में आ गया।
उधर, नोएडा के नवादा गांव में शुक्रवार को खाना बनाने के दौरान लगी आग में बुजुर्ग महिला और बच्ची की मौत हो गई। आग की चपेट में आकर छोटा सिलेंडर फटने से आग तेजी से फैली और 35 झुग्गियां राख हो गई। दमकल की छह गाडि़यों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रशासन ने झुग्गीवासियों को डेढ़ लाख रुपये की मदद दी है। साथ ही पुनर्वास के लिए शासन को पत्र लिखा है।
कोतवाली सेक्टर-58 क्षेत्र में सेक्टर-62 के नवादा गांव में सुंदर यादव के प्लॉट में मालदा, पश्चिम बंगाल के करीब 35 परिवार झुग्गी बनाकर रह रहे थे। शुक्रवार को वहां रहने वाले बाबूलाल की झुग्गी में छोटे सिलेंडर पर खाना बन रहा था। इस दौरान उठी चिंगारी से झुग्गी में आग लग गई। आग की चपेट में आकर सिलेंडर फटा और आग तेजी से फैली। उसने प्लॉट में मौजूद सभी झुग्गियों को गिरफ्त में ले लिया। बुजुर्ग होने के कारण 65 वर्षीय पारुल भाग नहीं पाई और झुलसकर उसकी मौत हो गई। रिक्शा चलाने वाले दिनेश की बेटी नौ वर्षीय पिंकी भी आग में फंस गई और उसकी भी झुलसकर मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications