पूंजीपतियों का खिलौना बनी यूपी सरकार: भाजपा

पाठक ने कहा कि सपा सरकार ने चीनी मिलों को बेचे जाने में किये गये घोटालों की जांच न कराने की विधानसभा में घोषणा भी आश्चर्यचकित करने वाली है। उन्होंने कहा कि सीएजी की रिपोर्ट में यह स्पष्टï होने के बावजूद चीनी मिलों का बिक्री में बडा घोटाला हुआ। उन्होंने कहा कि सपा से सुशासन की उ मीद कर ही जनता के लिए सरकार की यह घोषणा दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने वादा किया था कि वह घोषणा पत्रों के हर वादे को पूरा करेगी जबकि पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में भी चीनी मिलों के घोटाले की जांच का भी वायदा किया था। अब सरकार ने सदन में अपने ही पार्टी के विधायक के सवाल के जवाब में जांच पर प्रश्न न बनने की बात कहकर यह सिद्ध कर दिया है कि वह इस स बंध में लीपापोती कर रही है। उन्होंने कहा कि चीनी मिल घोटाला प्रदेश का बड़ा घोटाला है, इस घोटाले से प्रदेश के लाखों किसान प्रभावित हुए हैं, हजारों लोग बेरोजगार और बेघर हुए हैं।
श्री पाठक ने प्रदेश की सपा सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि सरकार की इस घोषणा के यह साबित हो गया है कि भ्रष्टाचार विरोधी होने का दम भरने वाली सपा के लिए भ्रष्टाचार कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि चीनी मिल घोटाले पर सरकार चाहे कितनी भी लीपापोती कर ले लेकिन भाजपा इस मुद्दे को नहीं छोड़ेगी। किसानों के हितों के लिए वह इस सारे मसले को लेकर जनता के बीच जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications