इराक: बम ब्लास्ट में 72 शिया श्रद्धालुओं की मौत 325 घायल

आपको बता दें की सिर्फ बगदाद में ही पूरे हफ्ते में ये तीसरी बार हुआ विस्फोट है । सोमवार को पहला विस्फोट सुबह 5 बजे बगदाद में हुआ। अगर सूत्रों की माने तो इस हमले में पुलिसवालों को निशाना बनाया गया था। इसमें पुलिसवालों को निशाना बनाकर एक कार के जरिए फिदायीन हमला किया गया। इसमें कम से कम 16 लोग मारे गए। बगदाद में इसके अलावा कम से कम 9 और धमाके हुए और शहर में कुल 28 लोग मारे गए।
इसी के साथ दक्षिणी शहर हिला में भी हमलावरों ने पुलिस को निशाना बनाकर एक रेस्त्रां के बाहर दो बम विस्फोट किए जिनमें 21 लोगों की मौत हो गई और 53 घायल हो गए। शिया बहुल शहर बलाद में सुबह दो कार बम विस्फोट हुए। दक्षिण बगदाद से 50 किलोमीटर दूर हासवा में हुए धमाकों में नौ लोग मारे गए और 56 घायल हो गए। किरकुक में तीन धमाके हुए। किरकुक में हुए धमाके में एक पत्रकार भी घायल हो गया। यह देश में साल में सांप्रदायिक हिंसा की दूसरी बड़ी घटना है। 5 जनवरी को शिया श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर किए गए धमाकों में 68 लोग मारे गए थे।
पुलिस अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ये विस्फोट राजधानी के तीन अलग अलग स्थानों पर जुलूस को निशाना बनाकर किये गए थे। जहाँ विस्फोट करने वालों का मकसद केवल शांति और कानून व्यवस्था को दर किनार करते हुए आतंक फैलाना था। पुलिस प्रवक्ता ने ये भी बताया की चूँकि ब्लास्ट राजधानी में हुए ब्लास्ट बहुत भीषण थे अतः और भी लोगों के मरने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications