ममता-मुलायम का नया पेंच, मनमोहन भी राष्‍ट्रपति की रेस में

Somnath Chatterjee, Manmohan Singh and Abdul Kalam
दिल्‍ली। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह मुलायम सिंह से इस बात पर चर्चा करेंगी और फिर कोई फैसला लेंगी। सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद ममता सीधे मुलायम सिंह के आवास पर पहुंच गई।

लगभग 1 घंटे की के मुलाकात के बाद ममता और मुलायम ने साझा प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया। इस कांफ्रेंस में मुलायम सिंह ने कहा कि हमने और मामता ने राष्‍ट्रपति पद के लिये तीन नामों पर विचार किया है। वो नाम एपीजे अब्‍दुल कलाम, मनमोहन सिंह और सोमनाथ चटर्जी के रूप में है। ममता ने कहा कि देश का राष्‍ट्रपति एक साफ छवि वाला होना चाहिए।

इसलिये हमने और मुलायम सिंह जी ने कांग्रेस के दोनों नामों को खारिज कर दिया है। ममता-मुलायम ने संयुक्त प्रेसवार्ता में कहा कि हमने बातचीत करने के बाद फैसला किया कि मनमोहन, सोमनाथ और एपीजे कलाम में से किसी को उम्मीदवार बनाया जाए। इन तीनों में से किसी के नाम पर सर्वसहमति बने ऐसा हम चाहते हैं। हम चाहते हैं कि राष्ट्रपति ऐसा हो जो ईमानदारी से काम कर सके। सबको साथ लेकर चले और साथ मिलकर काम कर सके। कांग्रेस के दो नामों को खारिज कर तीन नये नाम सामने लाकर ममता और मुलायम ने राष्‍ट्रपति चुनाव को खासा रोचक कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+