कर्नाटक पुलिस को नहीं पता, आखिर कहा हैं स्वामी नित्यानंद

बताया जा रह है की स्वामी द्वारा यौन उत्पीड़न का शिकार लड़की अमृता राव ने मीडिया को बताया है की बयान के बाद से ही स्वामी नित्यानंद उन्हें अपना दुश्मन मानते हैं और उनकी जान को खतरा है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वामी के खिलाफ सुबूत जुटाने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। नित्यानंद पर आरोप है कि उनकी सरपरस्ती में आश्रम में अवैध गतिविधियां चलती थीं। पुलिस को ऐसी अनैतिक गतिविधियों के सुबूत की तलाश भी है। वहीँ इस खबर की पुष्टि करते हुए पुलिस से जुड़े सूत्रों की माने तो जल्द ही बाबा गिरफ्तार होंगे आपको बताते चलें की एक टीवी पत्रकार से मारपीट और यौन उत्पीड़न के ताजा आरोपों में घिरे विवादास्पद बाबा नित्यानंद स्वामी को गिरफ्तार करने के लिए कर्नाटक सरकार ने सोमवार को सर्च वारंट जारी कर दिया।
साथ ही सरकार ने नित्यानंद के ध्यानपीठम आश्रम में ताला लगाने का भी आदेश दिया है।पुलिस लापता हो गये इस धर्मगुरु की भी जोरशोर से तलाश कर रही है। पुलिस को नित्यानंद के उन विश्वासपात्रों की भी तलाश है जो वहां हिंसक गतिविधियों में शामिल रहे थे।पुलिस सूत्रों के अनुसार उनका आश्रम काफी बड़े क्षेत्र (22 एकड़) में फैला है इसलिए मंगलवार को तलाशी का काम पूरा नहीं हो सका था।
पूछे जाने पर एसपी अनूप अग्रवाल ने बताया कि आश्रम के सर्वर रूम की भी तलाशी ली गई है और पुलिस को कुछ हार्ड डिस्क और सीडी और अन्य दस्तावेज भी मिले हैं, जिनकी जांच की रही है। कानून व्यवस्था के मद्देनजर आश्रम के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
गौरतलब है की बाबा अभी भी फरार हैं और पत्रकार के साथ हुई मारपीट और युवती के तजा बयान ने इस केस में आग में घी का काम किया है। आपको बता दें की इस मामले पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने पुलिस को हिदायत देते हुए कहा है की वो जल्द से जल्द बाबा को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल करें।












Click it and Unblock the Notifications