रेत माफिया के शिकार सिपाही के परिजन को दस लाख

Haryana chief minister Bhupinder Singh Hooda
दिल्ली (ब्यूरो)। फरीदाबाद के यमुना क्षेत्र में एक रेत माफिया के शिकार सिपाही महावीर सिंह के परिजनों को हरियाणा सरकार सरकारी नौकरी और दस लाख रुपये बतौर सहायता राशि देगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चंडीगढ़ में इस बात की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हालांकि मृतक की क्षति की तो पूर्ति नहीं की जा सकती पर सरकार मृतक के परिजनों को नौकरी और दस लाख रुपये की मदद करेगी। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि सरकार दोषी को नहीं बख्शेगी। जिससे फिर वे इस प्रकार का दुस्साहस नहीं कर सके।

आपको बता दें कि यमुना क्षेत्र में सक्रिय बालू माफियाओं ने सोमवार को तड़के हरियाणा पुलिस के एक सिपाही को रौंद डाला था। थाना सराय ख्वाजा की पीसीआर नंबर-दो पर तैनात महाबीर सिंह ने जब डंपर को रोकने की कोशिश की तो डंपर चालक ने सिपाही महाबीर को टक्कर मार दी। महाबीर सड़क पर गिर पड़ा औऱ वह डंपर के अगले व पिछले टायरों के नीचे पीस गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। पर आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके बाद भी यमुना क्षेत्र में आज भी धड़ल्ले से बालू खनन का काम जारी है।

फरीदाबाद के स्थानीय निवासी ने वन इंडिया को बताया कि आप किसी भी समय वहां चले जाइए वहां रेत का खनन जारी मिलेगा। बस सोमवार की घटना के बाद इतना ही अंतर आय़ा है कि उनकी संख्या कुछ कम हो गई है पर अभी भी काफी माफिया इस खनन में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि रेत में केवल पैसा ही पैसा है। यहां एक ट्रैक्टर बालू की कीमत केवल पांच सौ रुपये ली जाती है। उसके बाद तीन सौ रुपये ठेकेदार लेता है। पर बाजार में इसकी कीमत 2500 से 3000 के बीच होती है। इसलिए इतने बड़े फायदे के लिए ही माफिया यहां ज्यादा से ज्यादा सक्रिय रहते हैं। बताया जा रहा है कि बालू माफियाओं का पुलिस अधिकारियों के साथ भी यहां सांठगांठ रहती है जिससे दोनों मिलकर यमुना का दोहन करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+