नहीं बंद होगा अंग्रेजों के जमाने का कॉल्विन तालुकेदार कॉलेज

Historical Colvin Taluqdars College of Lucknow city
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अंग्रेजों के जमाने का कॉल्विन तालुकेदार इंटर कालेज बंद नहीं किया जायेगा। इस एतिहासिक कालेज में कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई जारी रहेगी। कालेज को खोले जाने का आदेश विधानपरिषद में सरकार द्वारा जारी किया गया।

विधान परिषद में नेता सदन ने कहा कि लखनऊ स्थित कॉल्विन तालुकेदार इंटर कालेज में कक्षा छह से 12वीं तक पढाई जारी रखी जायेगी और स्कूल को बंद नहीं होने दिया जायेगा। नेता सदन अहमद हसन ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार कॉल्विन तालुकेदार इण्टर कालेज के प्रबंधतंत्र को स्कूल चलाने का निर्देश दिया गया है। यह स्कूल किसी भी हालत में बंद नहीं होगा।

शिक्षक दल के हेमसिंह पुण्डीर, जगवीर किशोर जैन और ओम प्रकाश शर्मा ने शून्यप्रहर में लखनऊ स्थित कॉल्विन ताल्लुकेदार इंटर कालेज के प्रबंधतंत्र द्वारा बंद किये जाने का मामला उठाते हुए सदन में काम रोककर चर्चा कराने की मांग की। श्री शर्मा ने कहा कि यह विद्यालय अंग्रेजों ने ताल्लुकेदारों के बच्चों को पढऩे के लिए खोला था।

उन्होंने कहा कि अरबों रुपये की स्कूल की भूमि पर कालेज प्रबंधन की नजर है और वह कालेज को बंद कर भूमि को व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में परिवर्तित कराकर अथवा आवासीय कालोनियों के रुप में भवन निर्माताओं को बेचना चाहते हैं। सभी ने एक सुर में कहा कि प्रबंधतंत्र को कतई ऐसा नहीं करने दिया जायेगा और स्कूली भूमि पर व्यवसाय नहीं होगा। यह स्कूल ऐतिहासिक धरोहर भी है इसलिए इसमें कोई छेड़छाड़ नहीं करने दी जायेगी। सभापति गणेश शंकर पाण्डेय ने कार्यस्थन की सूचना को अस्वीकार करते हुए कहा कि सरकार विद्यालय चलाने की कार्रवाई करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+