राष्ट्रपति चुनाव: 19 जुलाई को होगी वोटिंग और 22 जुलाई को काउंटिंग

श्री सपंत ने बताया कि नाम वापस लेने के अंतिम तारीख 4 जुलाई होगी। राष्ट्रपति चुनाव के लिए राज्यसभा के महासचिव रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। चुनाव के नोटिफिकेशन और नामांकन के दिन इतने करीब है मगर दिलचस्प बात यह है कि जहां अब तक सत्तारूढ़ कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, वहीं मुख्य विपक्षी दल बीजेपी का कहना है कि वे कांग्रेस के उम्मीदवार के सामने आने के बाद ही अपने उम्मीदवार का एलान करेंगे।
मालूम हो कि मौजूदा राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल का कार्यकाल 24 जुलाई को पूरा हो रहा है और नया राष्ट्रपति 25 जुलाई को शपथ लेगा। पिछले राष्ट्रपति चुनाव के लिए अधिसूचना 13 जुलाई को जारी की गई थी।
राष्ट्रपति चुनाव का कार्यक्रम इस प्रकार है:
अधिसूचना जारी होने की तिथि: 16 जून
नामांकन की अंतिम तिथि: 30 जून
नाम वापस लेने की अंतिम तिथि: 4 जुलाई
मतदान की तिथि: 19 जुलाई
मतगणना की तिथि: 22 जुलाई












Click it and Unblock the Notifications