दिल्ली में सूर्य देवता बरसा रहे हैं आग, पारा 44 के पार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, ‘आकाश आज साफ रहेगा, रात के समय छिटपुट बादल छा सकते हैं। सड़कों पर लोग अपने को पूरी तरह से ढंग कर निकल रहे हैं जिससे सूर्य की पैराबैगनी किरणें उन्हें नुकसान न पहुंचा सकें।
उधर, मानसून ने भी अपनी गति पकड़ ली है। बताया जा रहा है कि मानसून आज गोवा के तट पर पहुंच सकता है। भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया कि मानसून के मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, तटीय कर्नाटक, गोवा और दक्षिण कोंकण में पहुंचने के लिए भी परिस्थितियां अनुकूल हैं।
वहीं मानसून की अनिश्चितता से पूर्वोत्तर के किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी हैं। रोहिणी नक्षत्र निकलता जा रहा है, अब तक बारिश नहीं हुई है। जिस कारण किसान खेत में धान के बीज नहीं डाल सके हैं। गत वर्ष 29 मई को अच्छी बारिश हुई थी। इस वर्ष बारिश का कोई ठिकाना नहीं है। मौसम विभाग का कहना है कि मानसून आने में अभी 10 दिन और बाकि है, 15 जून के बाद ही बारिश हो सकती है। आपको बता दें कि बिहार और पश्चिम बंगाल में 15 जून के करीब मानसूनी बारिश होने लगती है जिससे किसान धान की खेती में लग जाते हैं पर इस बार संभवतः एक दो दिन ज्यादा इंतजार करना पडेगा।












Click it and Unblock the Notifications