डीयू से अंग्रेजी ऑनर्स के लिए 12200 छात्र दौड़ में

Delhi University
दिल्ली (ब्यूरो)। मिशन एडमिशन के तहत दिल्ली विश्वविद्यालय में अंग्रेजी आनर्स के लिए भी प्रवेश परीक्षा संपन्न हो गया। इस परीक्षा में करीब 12200 छात्रों ने भाग लिया। परीक्षा परिणाम 25 जून को आएगा। दिल्ली विश्वविद्यालय के डिप्टी डीन डॉ. गुरप्रीत सिंह टुटेजा ने कहा कि जिन छात्रों का नंबर कैट परीक्षा के आधार पर मेरिट लिस्ट में नहीं आता।

वह निराश न हों और कॉमन प्री-एडमिशन फॉर्म के माध्यम से अंग्रेजी ऑनर्स में दाखिले के लिए आवेदन करें। क्योंकि दो दर्जन से अधिक कॉलेज बिना प्रवेश परीक्षा के डीयू की कट ऑफ लिस्ट के हिसाब से छात्रों के दाखिले करते हैं। सूत्रों ने बताया कि छात्रों द्वारा बारहवीं में प्राप्त किए गए अंकों का 30 फीसदी और प्रवेश के लिए हुई परीक्षा में मिले अंकों का 70 फीसदी वेटेज छात्रों को दाखिले के लिए तैयार मेरिट लिस्ट में दिया जाएगा।

आईआईटी दिल्ली का सोनीपत में भी कैंपस

हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ऐलान किया कि आईआईटी-दिल्ली सोनीपत की राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में अपना एक्सटेंशन कैंपस बनाएगा। हरियाणा सरकार इसके लिए 50 एकड़ जमीन देगी। उन्होंने यहां 10 शिक्षा संस्थानों- अशोक यूनिवर्सिटी, एशियन एजुकेशनल सोसायटी स्काईलाइन बिजनेस स्कूल, भारती विद्यापीठ यूनिवर्सिटी, पुणे और एसआरएम राजीव गांधी एजुकेशनल सिटी आदि की आधारशिला रखी।

उन्होंने कहा कि राई क्षेत्र में रखी गई शिक्षा संस्थानों की नींव पूरे हरियाणा के डिवेलपमेंट में मील का पत्थर साबित होगी। उच्च शिक्षा का केंद्र बनने पर इलाके में बड़े कारखाने लग सकेंगे और लोगों को रोजगार मिलेगा। इसी कारण गुड़गांव में लाखों युवा नौकरियां कर रहे हैं। इन शिक्षा संस्थानों के सहयोग से सोनीपत भी गुड़गांव से टक्कर लेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+