प्‍यार का भूत, मां ने की मासूम बच्‍ची की हत्‍या

A one year child had been killed by her mother
सिवनी। एक औरत पर प्रेम संबंधो का भूत इस कदर सवार हुआ कि उसने अपने एक साल की मासूम बच्‍ची को मार डाला। प्रेम संबंधो के चलते लगभग एक साल पहले एक विवाहित महिला द्वारा अपने नवाजात शिशु की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने गहन विवेचना के बाद उसे मण्डला जिले के बिलगढ़ा गांव से गिरफ्तार किया है।

महिला वहां अपने कथित प्रेमी के साथ रह रही थी। लखनवाड़ा पुलिस थाना प्रभारी जवाहरलाल बर्मे ने आज भाषा को बताया कि निकटवर्ती ग्राम फुलारा निवासी सुमरवती (35) पति सुखमन उइके ने अपने नवजात शिशु को जन्म देकर मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने जांच उपरांत सुमरवती के विरुद्ध नवजात शिशु की हत्या का मामला दर्ज किया था।

नवजात शिशु की हत्या के बाद अपने प्रेमी के साथ फरार सुमरवती पर पुलिस ने दो हजार रुपए का इनाम रखा था। अदालत ने उसके खिलाफ स्थाई वारंट भी जारी किया था। उन्होंने बताया कि ग्राम फुलारा में एक वर्ष पहले एक नवजात शिशु की लाश पुलिस को मिली। उसके बाद पुलिस इस हत्‍या का सुराग खोजने में जुट गयी थी।

विवेचना के दौरान मिले तथ्य और बयानों के आधार पर पुलिस ने यह पाया कि नवजात शिशु सुमरवती उइके का था, जिसे उसने मौत के घाट उतार दिया था और किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम संबंधों के चलते फरार हो गई थी और नंदकिशोर तिवारी नामक व्यक्ति के साथ रह रही थी। पुलिस ने सुमरवती को कल मंडला जिले के बिलगढ़ा ग्राम से गिरफ्तार किया है। उसे इसके बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+