सीरिया: नरसंहार में महिलाओं और बच्चों सहित 100 की मौत

मृतकों में 20 महिलाएं और 20 बच्चे थे। अन्य सूत्रों ने भी बताया कि अल कुबैर गांव में नरसंहार हुआ। सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार, नरसंहार में 87 लोगों की जान गई। ब्रिटेन स्थित ऑब्जर्वेटरी ने एक बयान में कहा है कि सरकारी बलों ने पहले गोलीबारी की और फिर सरकार समर्थक शबीहा मिलीशिया ने नरसंहार को अंजाम दिया।
ऑब्जर्वेटरी के रामी अब्दुल रहमान ने एएफपी से कहा बड़ी बात यह है कि महिलाओं और बच्चों सहित दर्जनों लोगों की जान गई। वहीं दूसरी तरफ सीरिया में संयुक्त राष्ट्र मिशन के प्रमुख ने कहा है कि सीरियाई सैनिक और स्थानीय निवासी संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षकों को उस जगह पर जाने नहीं दे रहे हैं, जहां शासन समर्थक लड़ाकों ने लगभग 100 लोगों की हत्या कर दी।
मेजर जनरल राबर्ट मूड ने एक बयान में कहा है कि गांव में बड़े पैमाने पर हत्या की रिपोर्ट की पुष्टि के लिए संयुक्त राष्ट्र निगरानी मिशन ने गुरूवार की सुबह में अल कुबेर के लिए संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक को रवाना किया था। उन्होंने बताया कि पर्यवेक्षकों को सीरियाई सैन्य सुरक्षा चौकी पर रोक दिया गया कुछ को लौटा दिया गया। आम नागरिकों ने भी पर्यवेक्षकों का रास्ता रोका।
मूड ने कहा कि हमें इलाके के निवासियों से इस तरह की सूचना मिली है कि अगर हमारे पर्यवेक्षक अल कुबेर गांव में प्रवेश करते हैं तो उनकी सुरक्षा को लेकर खतरा है।












Click it and Unblock the Notifications