राष्ट्रपति चुनाव: रायसीना हिल्स पर सवारी करेंगे प्रणब

Pranab Mukherjee
दिल्ली(ब्यूरो)। देश का अगला राष्ट्रपति लगभग तय हो गया है। हालांकि कांग्रेस अभी भी अनमने मन से है पर उसे सहयोगियों के दबाव और सहमति के आगे नतमस्तक होना पड़ रहा है। जिस प्रणब को वह संकट मोचक मानकर पार्टी से विदा नहीं करना चाहती उसी प्रणब को वह अपना उम्मीदवार बनाने जा रही है। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो अगले हफ्ते किसी भी दिन चुनाव के नोटिफिकेशन के पहले प्रणब का नाम वह आगे कर सकती है।

इसलिए कयास लगाया जा रहा है कि राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह प्रतिभा पाटिल के उत्तराधिकारी वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ही होंगे। वैसे हाल ही में कांग्रेस के कार्यसमिति में प्रणब से इस बाबत प्रस्ताव पेश कर कांग्रेस ने यह जरूर लोगों को जताने की कोशिश की थी कि प्रणब कांग्रेस के उम्मीदवार नहीं होंगे। पर सूत्रों ने बताया कि जिस प्रकार से सोनिया गांधी को सहयोगियों का जवाब मिलता जा रहा है वैसे ही वैसे उनकी उम्मीदवारी पक्की होती जा रही है।

सपा, द्रमुक, राकांपा, राजद, लोजपा और रालोद जैसे भी दल प्रणब की उम्मीदवारी के पक्ष में हैं हालांकि संप्रग की महत्वपूर्ण सहयोगी तृणमूल कांग्रेस जरूर प्रणब की उम्मीदवार के पक्ष में नहीं है। इसलिए प्रणब के नाम पर सपा को साधकर कांग्रेस ने ममता का काट ढूंढ लिया है। इसलिए माना जा रहा है कि रायसीना हिल्स की सवारी इस बार प्रणब मुखर्जी ही करेंगे। वहीं सरकार राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनाव के लिए आधिकारिक अधिसूचना अगले हफ्ते जारी कर सकती है। हालांकि अभी तिथि की घोषणा नहीं की गई है कि नोटिफिकेशन किस दिन जारी किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+