एनआरआई व्यवसायी की बेसबॉल बैट से पिटाई आईसीयू में भर्ती

road rage
अक्सर ही बड़े बुजुर्गों द्वारा ये नसीहत दी जाती है की कभी भी गली मुहल्ले चौराहों पर हो रही दो पक्षों की लड़ाई में मूकदर्शक नहीं बनना चाहिए। क्यूंकि कभी कभी आपको मुफ्त का ये मनोरंजन भारी पड़ सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में जहां एक एनआरआई व्यवसाई को कुछ लोगों द्वारा जम के पीटा गया।

व्यवसाई का कसूर बस इतना था की वो अपने अपार्टमेंट के पास हो रही दो पक्षों की लड़ाई को देख रहा था जहां उसने लड़ाई के दौरान एक पक्ष को समझाने बुझाने का प्रयास किया था। एनआरआई व्यवसाई की ये बात मौजूद पक्ष को इतनी नागवार गुजरी की उन्होंने बेसबॉल बैट से उसकी जम कर पिटाई कर दी।

जहां एनआरआई को इतना मारा गया की गंभीर हालत में उसे आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। प्राप्त जानकारी एक अनुसार भुक्तभोगी संजय जायसवाल अपने एक रिश्तेदार के साथ बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स के पास टहल रहे थे कि तभी उन्होंने देखा कि सामने दो पक्षों के बीच लड़ाई हो रही है जहां एक कार का ड्राइवर एक मोटरसाइकिल सवार को से बेसबॉल बैट से मार रहा था।

संजय के ये पूछने पर कि वो उस व्यक्ति को क्यों मार रहा है ये बात उस वाहन चालक को इतनी बुरी लगी कि उसने अपने साथी संग मिल उसी बेसबॉल बैट से संजय कि पिटाई शुरू कर दी इस दौरान उस व्यवसाई को इतनी बुरी तरह पीटा गया की उसकी हालत गंभीर हो गयी आनन् फानन में उसे मौके पर मौजूद लोगो द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है आपको बता दें की एनआरआई की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

गौरतलब है की एनआरआई व्यवसाई को मारने वाले वाहन चालक इंद्रजीत सावंत को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने ड्राइवर पर हत्या के प्रयास का अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार ये झगड़ा ड्राइवर इंद्रजीत सावंत और एक मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव ऋषि गांधी के बीच शुरू हुआ था जहां इन्होने वाहन चालक को समझाने का प्रयास किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+