सुहाग को मिलेगा प्रमोशन, वीके सिंह का फैसला पलटा

जनरल सुहाग अगले सेनाध्यक्ष जिन्हें 2014 में बनना है के भी प्रबल दावेदार हैं। गौरतलब है कि जनरल वीके सिंह ने असम में असफल गुप्तचर अभियान के बाद लेफ्टिनेंट जनरल सुहाग पर उनके तहत आने वाली गुप्तचर एवं निगरानी इकाई को संभालने में विफल रहने के लिए ‘जिम्मेदारी से बचने' के आरोप में अनुशासनात्मक एवं सतर्कता प्रतिबंध लगा दिया था। सूत्रों ने बताया कि लेफ्टिनेंट सुहाग पर से अनुशासनात्मक एवं सतर्कता प्रतिबंध हटाने का निर्णय सेना प्रमुख की ओर से किया गया और अब अधिकारी की पदोन्नति हो सकती है।
रक्षा मंत्रालय ने इस पदोन्नति को पहले ही मंजूरी दे दी है और पदोन्नति के लिए मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति इस पर विचार कर रही थी। सेना के अंदरखाने भी चर्चा थी कि जनरल को सेवानिवृत्ति से कुछ ही दिन पहले इस प्रकार की कार्रवाई नहीं करनी चाहिए थी क्योंकि इससे सेना में भी गलत संदेश जाता। इसलिए जनरल बिक्रम सिंह ने जैसे ही कुर्सी संभाली उन्होंने सुहाग को इस प्रतिबंधों से मुक्त कर दिया। अब सुहाग देश के अगले सेनाध्यक्ष हो सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications