अन्ना अपने बयान से पलटे, पीएम को कहा ईमानदार

आपको बता दें कि अभी दो दिन पहले ही अन्ना ने कोल आवंटन मामले के दस्तावेज देखने के बाद कहा था कि मैं इन दस्तावेजों के देखने के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ईमानदार व्यक्ति नहीं कह सकता। इस मामले में कोई न कोई गड़बड़ी जरूर हुई है।
मेरी पूरी टीम ने जो भी आरोप मनमोहन और उनकी टीम पर लगाए हैं वे सत्य हैं। पर वे गुरुवार की रात महराष्ट्र में एक रैली को संबोधित करते और आज एक निजी बातचीत में भी उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री तो ईमानदार है पर कुछ लोग हैं जो संप्रग में गड़बड़ हैं।
उनका निशाना सोनिया गांधी की तरफ था। हालांकि संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी देश में नहीं है। वे इस समय अमेरिका में हैं और वहां उनका रेगुलर चेकअप चल रहा है। रैली को संबोधित करते हुए अन्ना ने कहा कि मनमोहन सिंह ईमानदार आदमी हैं और भ्रष्टाचार में उनके संलिप्त होने का सीधा सबूत नहीं है। बहरहाल कोई रिमोट कंट्रोल है जो उनके निर्णयों को तय करता है और इसलिए उन पर संदेह है।












Click it and Unblock the Notifications