एयर इंडिया की तरह न हो जाए दिल्ली मेट्रो

सूत्र बता रहे हैं कि जैसे ही सांसदों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली प्रोटोकाल का खाका एयर इंडिया ने तैयार किया उसी क्षण एक ससंदीय समिति ने दिल्ली मेट्रो पर भी इसी तर्ज पर विशेषाधिकार दिए जाने की मांग प्रस्तुत कर दी। दिल्ली मेट्रो को भी ऐसी प्रोटोकाल तैयार करने को कहा गया है जिसमें वह सांसदों को स्टेशन पर स्वागत करने, उनको गाड़ी पकड़वाने अथवा कुली, टैक्सी ड्राइवर इत्यादि की व्यवस्थाएं करने के लिए विशेष कर्मी तैनात करने की बात है। इन सुविधाओं में सांसदों के लिए एक अलग टिकट खिड़की खोले जाने की भी बात कही गई है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रमुख मंगू सिंह 19 मई को लोकसभा की समिति के अध्यक्ष जे.पी. अग्रवाल संग बैठक की थी जिसमें समिति ने इस मुद्दे को उठाया था। हालांकि अग्रवाल अब इस मुद्दे से पीछे हट रहे हैं वैसे चर्चा है कि समिति चाहती थी कि सांसदों को यह सभी सुविधाएं मेट्रो में जल्द से मिल जाए। उधर चर्चा है कि मेट्रो प्रबंधन ने भी अपनी बात समिति के सामने रख दी है और उन्होंने कहा है कि इस मुद्दे पर और विचार करने की जरूरत है। एक सांसद ने बताया कि यदि ऐसा होता है कि तो मेट्रो प्रबंधन को एक बड़ी रकम खर्च करनी होगी जिससे मेट्रो को नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि कुछ सूत्र बता रहे हैं कि समिति के कुछ लोग इस पहल से खुश नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications