30 लाख की गांरटी पर नेपाल जाएंगे डेरा प्रमुख

डेरा मुखी ने तीन दिन पहले पंचकुला की सी बी आई अदालत में नेपाल जाने की इजाजत के लिए आवेदन किया था। इस पर अदालत ने वीरवार को सी बी आई से जवाब माँगा था। वीरवार को सी बी आई ने अपने जवाब में डेरा प्रमुख की नेपाल यात्रा पर कोई आपत्ति नहीं जताई और अदालत ने डेरा मुखी को नेपाल जाने की इजाजत दे दी । डेरा प्रमुख पीठ ओर जोड़ो के दर्द के इलाज के लिए18 जून से 26 जून तक के लिए इजाजत मिली है। पंचकुला की सीबीआई अदालत में डेरा मुखी के खिलाफ तीन मामले चल रहे है।
जिनमें दो हत्या के हैं और एक मामला साध्वी योन शोषण का है। डेरा प्रमुख्र के वकील विशाल गर्ग ने बताया के अब डेरा मुखी अपना विदेश दौरा निर्विगन कर पाएंगे। डेरामुखी पर पंचकूला की विशेष अदालत में दो महिला अनुयायिओं के साथ रेप करने, पत्रकार छत्रपति हत्याकांड व डेरा मैनेजर की हत्या के तीन मामले चल रहे हैं। डेरामुखी ने इलाज के लिए नेपाल जाने की इजाजत मांगी थी और कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। इस अर्जी पर सीबीआई ने गुरुवार को न तो अपना जवाब दाखिल किया और न ही कोई आपत्ति जाहिर की।












Click it and Unblock the Notifications