लेटर पैड शाहनवाज हुसैन का और साइन करता था एजेंट

Shahnawaz Hussain
दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली में नेताओं के नाम पर एक और फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने यहां इसी मामले में एक ट्रैवल एजेंट को गिरफ्तार किया है जो भाजपा सांसद सैयद शाहनवाज हुसैन का हस्ताक्षर करके लोगों की रेलवे में सीटें उपलब्ध कराता था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला है। उसका नाम गुरफान अहमद (26) है जो दिल्ली के मटिया महल क्षेत्र में रहता है। बताया जा रहा है कि यह घटना तब प्रकाश में आई जब शाहनवाज हुसैन की तरफ से उनके निजी सचिव राजेश वर्मा ने पांच जून को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में वर्मा ने लिखा है कि किसी ने धोखे से हुसैन के लेटर हैड और हस्ताक्षर को हासिल कर तत्काल कोटे से ट्रेन का टिकट सुनिश्चित करने के लिए उसे अम्बाला के डिविजनल रेलवे मैनेजर को प्रेषित किया। शिकायत में कहा गया है कि जब हमने पीएनआर के बारे में पूछताछ की तब हमें यह जानकारी मिली कि यह पीएनआर उन्हें ई-टिकट से मिला है और इसलिए हम दोषी के बारे में आगे की सूचना प्राप्त करने में असमर्थ हैं। उसके बाद दिल्ली पुलिस ने जाल बिझाया और एजेंट गिरफ्त को गिरफ्तार कर लिया। अब वह जेल में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+