कलाम ही राष्ट्रपति पद के लिये सबसे उपयुक्त: स्वामी

दूसरा, वह युवाओं में भी खासा लोकप्रिय होना चाहिये और तीसरा यह कि उसे किसी क्षेत्र विशेष का विशद ग्यान होना चाहिये। उन्होंने कहा मेरी व्यक्तिगत राय है कि पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ही इन तीनों मानकों पर खरे उतरते हैं और उन्हें ही इस पद पर बैठाया जाना चाहिये। स्वामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चाहती हैं कि कोई रबर स्टैम्प बनने वाला व्यक्ति ही राष्ट्रपति के पद पर बैठे।
अब वह प्रतिभा पाटिल को दोबारा इस पद पर आसीन नहीं करना चाहतीं। और कोई दब्बू राष्ट्रपति चाहती हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के चुनाव में कांग्रेस के पास कुल 11 लाख में से तीन लाख 60 हजार वोट ही हैं। ऐसे में अगर विपक्षी पार्टियां एकजुट होकर किसी एक प्रत्याशी का समर्थन कर दें तो उनका ही उम्मीदवार जीतेगा। हालांकि उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव के लिये राजग ने अभी तक कोई रणनीति नहीं बनायी है और वह इस पर अगले हफ्ते विचार-विमर्श करेगा।












Click it and Unblock the Notifications