कांग्रेस के कई दिग्गज पढ़ रहे राहुल चालीसा

गौरतलब है कि सीडब्ल्यूसी की बैठक में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने कामराज फार्मूले पर चर्चा का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि संगठन में बदलाव की बाबत इस पर गंभीरता से विचार होना चाहिए। राहुल को पार्टी में बड़ी भूमिका निभानी चाहिए। जोगी के बयान से एक कदम आगे बढ़कर हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सोनिया के समक्ष अपने इस्तीफे की पेशकश कर डाली। कामराज फार्मूले का नाम न लेते हुए युवा नेतृत्व को बड़े दायित्व सौंपने की वकालत कर संगठन में आमूलचूल परिवर्तन की बात कह डाली।
कांग्रेस कार्य समिति में युवा नेताओं को जिम्मेदारी सौंपने के लिए आगे आने की नसीहत दी जा रही थी। बैठक में कई मुख्यमंत्री व जिम्मेदार पदाधिकारी मौजूद थे, लेकिन जिस तरीके से हुड्डा ने अपने इस्तीफे की पेशकश की, उससे उन्होंने सभी को पीछे छोड़ दिया। युवा नेतृत्व पर वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने भी कहा, तमाम लोगों ने तरह-तरह के सुझाव दिए, कांग्रेस में युवाओं को मौका मिलता रहा है। बड़े बदलाव किए जाते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications