सेक्स रैकेट की सरगना सोनू पंजाबन के सात साथी गिरफ्तार

संयुक्त पुलिस आयुक्त विवेक गोगिया ने बताया कि दक्षिण पुलिस को एक मुखबिर से खबर मिली की सोनू पंजाबन का भाई किसी वारदात को अंजाम देने लिए कुछ साथियों संग दक्षिण दिल्ली में इक्कठा हुआ है। उसके बाद वहां के एसआई बलिहार सिंह की एक टीम ने मौका मुआयना किया और चतुराई से इन सात अपराधियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार किए गए मुजरिमों में दीनबंधु उर्फ बंधु, बिजेंद्र बीड़ी, राकेश अरोड़ा, दीपक अरोड़ा, सुमित मेहता, शिवा सूरी और पारस मेहता हैं। दीपक अरोड़ा ही सोनू पंजाबन का भाई है। वह कॉल गर्ल्स सप्लायर था। राकेश अरोड़ा सोनू पंजाबन का साथी था। उसे 2007 में सेक्स रैकेट केस में गिरफ्तार किया गया था। इन दिनों वह राकेश अरोड़ा के साथ द्वारका में रह रहा था। उसे दिल्ली में पहली बार गिरफ्तार किया गया है। संयुक्त पुलिस आय़ुक्त ने बताया कि इस गिरोह की गिरफ्तारी से सरोजिनी नगर में सिपाही पर हथौड़े से हमले, गाजियाबाद में 43 लाख की लूट और पूर्वी दिल्ली में पार्किंग विवाद में मर्डर की वारदातें सुलझ गई हैं।
आपको बता दें कि 28 मई की रात को तीस हजारी कोर्ट के सामने कार में जा रहे एक व्यवसाई राजेंद्र जैन की भी हत्या कर दी गई थी औऱ उसके पास से 50 लाख रुपये लूट लिए गए थे। पुलिस का दावा है कि इसी गिरोह ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस व्यवसायी की हत्या के बाद से ही इस गिरोह की ताक में थी। इनकी गिरफ्तारी से दिल्ली पुलिस को एक बडी सफलता हाथ लगी है।












Click it and Unblock the Notifications