नाइजीरिया में विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी 153 की मौत

इस दुर्घटना के बाद कंपनी के सीईओ ने मृतकों के लिए गंभीर शोक व्यक्त किया है। विमान बहुत नीचे उड़ रहा था, उसका नीचे का हिस्सा एक इमारत से टकरा गया जिसके बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 153 लोग सवार थे। हालांकि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के सूत्रो के हवाले से कहा गया है कि विमान में कुल 147 यात्री सवार थे।
विमान पहले एक फर्नीचर की दुकान से टकराया और फिर उसके बाद वह पास की ईमारत में घुस गया। विमान के आगे का हिस्सा इमारत में पूरा घुस गया था। दुर्घटना स्थल के आस-पास भारी भीड़ जमा हो गयी। जिस जगह दुर्घटना हुई वह झुग्गियो वाला इलाका है जहां अधिकांश मकाश की छते टीन की है।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन के द्वारा मिलकर राहत कार्य शुरू किया गया। प्रशासन जांच करने में जुटा हुआ है लेकिन अभी तक दुर्घटना के सही कारणों का पता नहीं लगाया ला पाया है। यहीं बताया जा रहा है कि विमान बहुत कम ऊचाई पर उड़ रहा था जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।












Click it and Unblock the Notifications