पहले अपने घर की गंदगी साफ करें राहुल: सदानंद गौड

मुख्यमंत्री गौड़ा ने संवाददाताओं से कहा कि जब कांग्रेस नेतृत्ववाली संप्रग सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों में डूबी हुई है तो राहुल को भाजपा की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है। राहुल ने शनिवार को गौड़ा सरकार की आलोचना करते हुए कहा था कि भाजपा शासित कर्नाटक जितना भ्रष्ट कोई राज्य नहीं है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार को उखाड़ फेकने के लिए एकजुट रहने को कहा था।
मुख्यमंत्री ने चित्रदुर्ग में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के हाल के एक सूखाग्रस्त गांव का दौरा करने के बाद भी केंद्र सरकार ने किसानों की दयनीय स्थिति पर कुछ नहीं किया। कर्नाटक ने सूखा राहत के लिए साढ़े छह हजार करोड़ रुपये की मांग की थी और केंद्र ने केवल 283 करोड़ रुपये की ही स्वीकृति दी। हुबली में युवक कांग्रेस की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में प्रस्ताव पारित कर कहा गया कि केवल भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए विशेष अदालतें गठित की जाएं। भ्रष्टाचार निरोधक कानून में संशोधन करके भ्रष्ट लोकसेवकों को दंडित करने के लिए और कड़े कानूनी प्रावधान किए जाएं।












Click it and Unblock the Notifications