पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्र मोहन कांग्रेस छोड़ हजकां में शामिल

Chandra Mohan, Kuldeep Bisnoi
पंचकूला। लगभग 25 सालों से कांग्रेस पार्टी में राजनीतिक करिअर पूरा करने के वाले पंचकूला से चार बार विधायक रह चुके चंद्रमोहन ने आदमपुर में अपने पिता की पहली पुण्यतिथि पर अपने पिता भजनलाल की अंतिम इच्छा को पूरी करते हुए हजकां का दामन थामा। हजकां अध्यक्ष व हिसार से सांसद कुलदीप बिश्नोई ने इसे बिश्नोई परिवार के लिए यादगार पल बताया। बिश्रोई ने कहा कि हजकां में आने से जहां पंचकूला में हजकां-भाजपा समर्थकों में खुशी की लहर थी वहीं कांग्रेस के लिए यह एक बड़े झटके के रूप में रहेगा। आदमपुर में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस छोड़कर हरियाणा जनहित

कांग्रेस (बीएल) में शामिल होने पर दोनों भाई मंच पर गले मिले। कुलदीप बिश्रोई ने कहा कि भाई चंद्रमोहन वापिस अपने घर आ गए हैं। ऐसे में पार्टी की ताकत ओर बढ़ेगी। मौके पर मौजूद भजनलाल परिवार का परिवार एकजुट दिखा। भारी जनसमूह के सामने दोनों भाईयों ने एक साथ राजनीति करने की हुंकार भरी।

कार्यक्रम में स्व. भजनलाल की धर्मपत्नी एवं पूर्व विधायक जसमा देवी, आदमपुर की विधायक रेनुका बिश्नोई, अनूप बिश्नोई, रोशनी देवी, सीमा बिश्नोई, भव्य बिश्नोई, चैतन्य बिश्नोई सहित अनेक परिवारिक लोग मौजूद थे। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन का हजकां में आने पर पूर्व सांसद पं. रामजीलाल, पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ हजकां नेता धर्मपाल सिंह मलिक ने स्वागत किया। चन्द्रमोहन बिश्नोई ने अपने पिता को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि वे महान राजनीतिज्ञही नहीं, बल्कि महान इंसान भी थे। पारिवारिक सदस्यों तथा प्रदेश की जनता के आदेश को सर्वोपरि मानते हुए वे हजकां में शामिल हुए है।

उन्होंने अपने छोटे भाई हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई को आशीर्वाद देते हुए कहा कि पिता जी का सपना था कि कुलदीप हरियाणा का मुख्यमंत्री बनकर लोगों की सेवा करें। अब वे अपने पिता के अधूरे सपने को पूरा करने के लिए कुलदीप बिश्नोई को हरियाणा के मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचाने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे। उन्होंने पूर्व विधायक दूड़ाराम को भी हजकां में आने का न्यौता दिया।

इस अवसर पर राजस्थान के पूर्व डिप्टी स्पीकर रामनारायण, अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के उपाध्यक्ष लादूराम बिश्नोई, भाजपा हरियाणा के प्रभारी डॉ. हर्षवर्धन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर, ओम प्रकश धनखड़, पूर्व मंत्री रामबिलाश शर्मा, पूर्व सांसद किशन सिंह सांगवान, वीर कुमार यादव, पूर्व मंत्री धर्मबीर यादव, पूर्व सांसद जंगबीर सिंह, पूर्व मंत्री हरि सिंह नलवा, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष प्रो. गणेशीलाल, पूर्व मंत्री लहरी सिंह, रत्नलाल कटारिया, विधायक घनश्याम सर्राफ, पूर्व विधायक दूड़ाराम, पूर्व विधायक कंवरपाल, धर्मोदेवी, राकेश कंबोज, सूबे सिंह पूनिया, अमीरचंद मक्कड़, निहाल सिंह मताना, प्रदीप कलतगडिय़ा समेत बड़ी संख्या में हजकां भाजपा नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+