मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होसनी मुबारक को उम्रकैद

इस फैसले का इंतजार सुबह से पूरे मिस्र को था। यही कारण है कि सुबह से ही आते ही काहिरा में कोर्ट के बाहर हजारों लोगों की भीड़ एकत्र थी। जैसे ही फैसला आया वैसे ही होसनी के समर्थकों ने कोर्ट के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस से छिटपुट झड़पों की भी खबर है।
84 वर्षीय मुबारक, पूर्व गृह मंत्री हबीब अल अदली और छह अन्य के खिलाफ यदि यह साबित हो गया कि उन्होंने मारे गए 850 लोगों में से कुछ को मारने के आदेश दिये थे तो उन्हें मौत की सजा तक हो सकती है। इस मामले में पूर्व राष्ट्रपति के पुत्र अला और गमाल भी शामिल हैं। उन पर प्रदर्शनकारियों की हत्या और सार्वजनिक कोष को नुकसान पहुंचाने के आरोप हैं।
गृह मंत्रालय ने अदालत परिसर की सुरक्षा के लिए विशेष कदम उठाये हैं जहां मुबारक और अन्य के खिलाफ सुनवायी चल रही है। मुबारक को एक अस्पताल से अदालत ले जाया जाएगा। गत वर्ष गिरफ्तारी के बाद मुबारक अस्पताल में ही भर्ती हैं।












Click it and Unblock the Notifications