दिल्ली ब्लास्ट के सबूत ईरान में ढूंढेगी टीम

माना जा रहा है कि विदेशी दबाव से घबराया ईरान इस बात के लिए मौखिक सहमति दे ही है जल्द ही इस बाबत ईरान से ठोस कदम की उम्मीद है। सूत्र ने बताया कि ईरान से निर्देश मिलते ही यहां से एक जांच टीम ईरान रवाना हो जाएगी जो वहां जाकर दिल्ली ब्लास्ट के तार खंघालेगी। एक अन्य सूत्र ने बताया कि विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने फरवरी, 2012 में इजरायली राजदूत की कार पर हुए हमले की पड़ताल का मुद्दा ईरानी विदेश मंत्री से उठाया तो वे कुछ समय तक इस बाबत बोल ही नहीं पाए क्योंकि उन्हें आशा ही नहीं थी कि भारत ऐसी कोई मांग कर सकता है।
हालांकि बाद में ईऱानी विदेश मंत्री सलेही ने इस मुद्दे पर विचार करने का आश्वासन दिया पर माना जा रहा है कि ईरान से जल्द ही अपर लेवल पर बात करने के लिए कोई राजनयिक टीम भारत आ सकती है। आपको बता दें कि विस्फोट में भारतीय जांच एजेंसियों ने चार ईरानियों और एक भारतीय पत्रकार सैयद अहमद काजमी पर आरोप लगाए थे।












Click it and Unblock the Notifications