विदाई पार्टी 'होडियोस-2012' का आयोजन

Fairwell Party in JCD Vidyapith Engineering College in Sirsa district of Haryana
सिरसा । जेसीडी विद्यापीठ के इंजीनियरिंग कॉलेज के मैकेनिकल विभाग के तृतीय वर्ष के छात्रों द्वारा विद्यापीठ के सभागार में विदाई पार्टी 'होडियोस-2012' का आयोजन किया गया, जिसमें जेसीडी विद्यापीठ की प्रबन्ध निदेशक डॉ. शमीम शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस कार्यक्रम में इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित हुए तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. राजदीप सिंह द्वारा की गई तथा भारत भूषण प्रधान विशेष रूप से उपस्थित हुए।

इस कार्यक्रम में तृतीय व अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने डांस, स्क्रिप्ट, भंगड़ा व गायन इत्यादि प्रस्तुत किए। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के आधार पर अंतिम वर्ष के छात्र सुनील व रविन्द्र को मि. फेयरवेल तथा छात्रा मीनू को मिस फेयरवेल चुना गया। बतौर मुख्यातिथि अपने संबोधन में डॉ. शमीम शर्मा ने अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी और कहा कि अब आपको अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना है, जिसके लिए आप तैयार रहें तथा हरेक प्रतिस्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन करके अपने संस्थान व अपने माता-पिता का नाम रोशन करें। डॉ. शर्मा ने कहा कि आपको जो संस्कारयुक्त एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान की गई है उसका प्रदर्शन करने का समय अब आपके सामने आ गया है।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने अपने वक्तव्य में सर्वप्रथम इस कार्यक्रम का सफल संचालन एवं बेहतर प्रबंधन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई प्रेषित की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि एक अच्छा विद्यार्थी बनने के साथ-साथ आपको एक अच्छा नागरिक भी बनना है ताकि हमारी देश की एकता व अखंडता कायम रह सके। विशेष अतिथि भारत भूषण प्रधान ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक इंसान अच्छी शिक्षा को कहीं से भी प्राप्त कर सकता है परंतु वास्तविकता में जेसीडी विद्यापीठ अच्छी शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन एवं नैतिकता से युक्त गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान कर रहा है। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यापीठ के हरे-भरे एवं प्रदूषण रहित प्रांगण की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

इस मौके पर विभागाध्यक्ष प्रो. राजदीप सिंह ने सभी अतिथियों व विद्यार्थियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. शमीम शर्मा, भारत भूषण प्रधान, डॉ. गुरचरण दास, वरिष्ठ सलाहकार डॉ. एन.एस. भाल, मैकेनिकल के विभागाध्यक्ष प्रो. राजदीप सिंह द्वारा चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान करके सम्मानित किया गया। इस अवसर पर इंजीनियरिंग कॉलेज के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, सभी कॉलेजों के प्राचार्य, अधिकारीगण एवं इंजीनियरिंग कॉलेज के समस्त स्टाफ सदस्य व विद्यार्थीगण उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+