शार्ट टर्म कोर्स के जरिये तमीज सीखेगी उत्तर प्रदेश पुलिस

शार्ट टर्म कोर्स के रूप में होने वाली इस ट्रेनिंग में जो पुलिसकर्मी फेल हो जायेगा उसे दोबारा इसकी ट्रेनिंग लेनी होगी। पुलिस महानिदेशक अंबरीश चन्द्र शर्मा के मुताबिक पुलिसकर्मियों को जनता के साथ अच्छा बर्ताव करने के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा। इसके लिए जल्द ही एक ट्रेनिंग माडयूल बनेगा।
आपको बताते चलें की आईजी लखनऊ रेंज सुभाष चन्द्रा को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है कि वे विश्वविद्यालय के प्रोफसरों, राजनेताओं और शासन के वरिष्ठ अधिकारियों की सलाह से एक ट्रेनिंग माडयूल तैयार करें और लखनऊ व नोएडा पुलिस प्रयोग के रूप में सबसे पहले इसकी ट्रेनिंग दी जाये।
हाल के दिनों में हुई कुछ घटनाओं से सबक लेकर यह निर्णय लिया गया है। डीजीपी ने बताया कि इस ट्रेनिंग माडयूल को तैयार करने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की जगह विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, राजनेता और मीडिया के वरिष्ठजन ट्रेनिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को सिखायेंगे कि वे जनता के साथ किस तरह का व्यवहार करें जिससे उनकी अच्छी छवि बने और जनता उन्हें अपना मित्र समझें।
यह ट्रेनिंग सबसे पहले कांस्टेबिल, हेड कांस्टेबिल, उप निरीक्षक और निरीक्षकों को दी जायेगी क्योंकि जनता का पहला सामना उनसे ही होता है। शार्ट टर्म कोर्स के रूप में होने वाली इस ट्रेनिंग में जो पुलिसकर्मी फेल हो जायेगा उसे दोबारा इसकी ट्रेनिंग लेनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications