तेल कंपनियों की बैठक, 2 रूपये कम होंगे पेट्रोल के दाम!

तेल कंपनियां आज शाम को पेट्रोल की बढ़ी किमतों को लेकर समीक्षा करेंगी। इससे पहले आईओए ने एक प्रेस वार्ता में कहा था कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल का दाम कम होता है तो सरकार लोगो को उपहार के रूप में तेल का दाम कम करेगी। सोचने वाली बात तो यह है कि तेल कंपनियों ने ऐसे समय में तेल का दाम बढ़ाया है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल का दाम कम हुआ है।
एक साथ पेट्रोल के दामों मे इतनी बढ़ोत्तरी को लेकर आम आदमी आक्रोश से उबल रहा है। जनता के इस आक्रोश की आग में सियासी दल भी अपनी रोटी सेंकने का प्रयास कर रहे है। इसी को लेकर आज पूरा देश बंद है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उम्मीद है कि तेल कंपनियां पेट्रोल के दाम डेढ़ से दो रुपए प्रति लीटर तक कम कर सकती है।
पेट्रोल के दाम बढ़ने पर सरकार ने कहा था कि डॉलर के मुकाबले रूपये में गिरावट के कारण पेट्रोल के दाम बढ़ाने पड़े। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि पेट्रोल का दाम बढ़ना और घटना अंतरराष्ट्रीय बाजार के उछाल पर निर्भर करता है। इस समय तो अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल का दाम 90 डॉलर प्रति बैरल चल रहा है, जोकि पहले की अपेक्षा अपने न्यून्तम स्तर पर है।
आपको बता दे कि तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दामों में 7.50 रूपये की बढोत्तरी की थी जोकि पीछले इस सालों की सबसे बड़ी बढ़ोत्तरी थी। बढे़ दामों को लेकर ही आज देश व्यापी बंद का ऐलान किया गया था, जिसकें कारण पूरे देश में जमकर सरकार का विरोध देखने को मिला।












Click it and Unblock the Notifications