बाबा जयगुरूदेव के ड्राइवर पंकज बने 12 हजार करोड़ के वारिश

बाबा जयगुरूदेव के उत्तराधिकारी का ऐलान बुधवार शाम को कर दिया गया। बाबा को उनके ड्राइवर पंकज यादव ने मुखाग्नि दी थी। कल शाम भंडारे बाद ऐलान किया गया कि मुखाग्नि देने वाले ड्राइवर पंकज यादव उनकी विरासत संभालेंगे। पंकज को 12 हजार करोड़ की संपत्ति वाले ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया गया है।
उत्तराधिकारी की घोषणा करते हुए बताया गया कि यह फैसला खुद बाबा जय गुरुदेव की ओर से लिया गया था। अनुयायियों के लिए बाबा जयगुरूदेव भगवाने से बढ़ कर थे। बाबा की उम्र 116 साल बताई जा रही थी। बाबा के ब्रहम्लीन होने पर देश की अनेक हस्तीयों ने उनको श्रद्धांजलि अर्पित की थी। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव अपने पुत्र अखिलेश यादव के साथ मथुरा जाकर बाबा जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
समय-समय पर कई हस्तीया बाबा से आर्शिवाद लेने आती रही है। केवल भारत में ही नहीं विदेशो में भी बाबा के करोड़ो अनुयायी है। बाबा अपने भक्तों को सत्य के रास्ते पर चलने और मांस, मदीरा से दूर रहने की शिक्षा दिया करते थे। उनके अनुयायी आज्ञा का बखूबी पालन भी करते थे। बाबा द्वारा तमाम लोक कल्याणकारी योजनाएं भी चलाई जाती थी।












Click it and Unblock the Notifications