झारखंड में नक्सलियों पर 3 से 5 लाख का ईनाम

गृह विभाग ने एक प्रस्ताव मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास भेजा था, जिसको मंजूरी मिल गयी। ये सभी नक्सली प्रतिबंधित भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी से है। इसमें सरकार ने इस नक्सलियों को अरेस्ट कराने के लिए दी जाने वाली सूचना देने के लिए नकद राशि का प्रावधान है।
इन दस नक्सलियों में जोनल कमांडर सुशीन भूइया और इंदर यादव भी शामिल है। इन दोनों खुंखार कैदी के आतंक से सरकार त्रस्त आ गयी थी जिसके कारण उसने इनपर 5-5 लाख का इनाम रखी है। तीन अन्य नक्सलियों में जोनल कमांडर सत्येंद्र पासवान समेत और दो नक्सली है जिनपर सरकार 3-3 लाख रूपये का इनाम रखी है। इसके अवाला और भी कई खतरनाक नक्सली है जिनपर सरकार ने ईनाम की घोषणा की है।
नक्सलियो का आतंक केवल झारखंड में ही नहीं बल्कि धीरे-धीरे पूरे भारत में फैसता जा रहा है। सरकार से अपनी बात मनवाना नक्सलियों के लिए कोई टेढ़ी खीर नहीं है। अपनी बात मनवाने के लिए वह विधायक और आईएएस तक को अगवा कर लेते है। अब इससे तो ऐसा ही लगता है कि देश के कुछ खास लोगों को छोड़कर उनकी पहुंच से कोई दूर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications