राजस्थान में छात्रा और रायपुर में महिला सिपाही के साथ गैंगरेप

दूसरी वारदात ऐसी है जिसने कानून तक को सकते में डाल दिया जिससे एक बात साबित हो गयी की अब कानून के मुहाफिज ही महफूज नहीं है। जहाँ अभी बीते दिन उत्तर प्रदेश के बदायूं में थाने में पुलिसवालों द्वारा महिला का बलात्कार किया गया। वहीं इसके ठीक विपरीत छत्तीसगढ़ की राजधान रायपुर में एक महिला ट्रैफिक सिपाही के साथ आधा दर्जन बदमाशों ने गैंग रेप किया।
आपको बताते चलें की महिला यातायात सिपाही छत्तीसगढ़ के जशपुर की रहने वाली है जो की आदिवासी समुदाय से ताल्लुख रखती है और वर्तमान में रायपुर में ट्रैफिक थाने में तैनात है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते रविवार को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में तैनात अपने प्रेमी के साथ भाठागांव की ओर घूमने गई थी। उसी वक्त गाड़ी में आए करीब आधा दर्जन युवकों ने जवान से मारपीट की और युवती को उठाकर ले गए। घटना के बाद पुलिस की सर्चिंग में सुबह करीब 4 बजे महादेव घाट के पास युवती मिली।
पुलिस ने मामले को दबाने की हरसंभव कोशिश की। मेडिकल जांच में महिला पुलिस के साथ रेप की पुष्टि हो गई है। इस मामले में 2 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, आपको बताते चलें की पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
दूसरी घटना में राजस्थान के धनला गांव में संविदा में पढ़ा रहे एक टीचर ने 14 साल की छात्रा को बहला-फुसला कर अपने दोस्त के फार्म हाउस पर बुलाया। रात भर टीचर ने अपने 4 दोस्तों के साथ नाबालिग छात्रा के साथ रेप किया। एक दिन बाद छात्रा को गांव के बाहर ले जाकर छोड़ दिया।
यह घटना पिछले 26 अप्रैल की बताई गई है, इसका खुलासा सोमवार को हुआ। अपने परिजनों के साथ पीड़िता ने सिरियारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों ने उसे रेप के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपियों की धमकी तथा लोक-लाज के भय से रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी होने का कारण बताया गया है।
पुलिस ने आरोपी टीचर और उसके दोस्तों के खिलाफ किशोरी का अपहरण कर रेप के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications