चार जून को कांग्रेस घोषित कर सकती है राष्ट्रपति उम्मीदवार
दिल्ली
(ब्यूरो)। भाजपा की मुंबई बैठक के बाद अब कांग्रेस की कार्यसमिति की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में राष्ट्रपति चुनाव समेत कई अहम मसलों पर फैसला होने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि कार्यसमिति की बैठक 4 जून को संसद भवन के एनेक्सी में होगी। जहां राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार समेत पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि पर कुछ ठोस फैसले हो सकते हैं। id="toptextpromo">पार्टी
के एक सूत्र ने बताया कि बैठक के बाद राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस पूरी तरह से जुट जाएगी। इस दौरान वह अपने सहयोगी दलों के साथ बैठकें करना शुरू कर देगी जिससे कांग्रेस उम्मीदवार पर सहमति बनाने की कोशिश होगी। वहीं बैठक में पेट्रोल की कीमतों पर भी चर्चा होने की संभावना है। माना जा रहा है कि 31 मई के भारत बंद के आह्वान का अवाम पर पड़े असर की भी समीक्षा होगी। एक सूत्र ने बताया कि बैठक में कांग्रेस दस राज्यों में अगले साल की होने वाले चुनाव की भी रूपरेखा पर चर्चा करेगी जिससे कांग्रेस को उचित लाभ मिल सके। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>सुशील
कुमार शिंदे भी हो सकते हैं कांग्रेस के उम्मीदवार महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सुशील कुमार शिंदे को भी कांग्रेस अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है। आपको बता दें कि वह भैरोसिंह शेखावत के विरुद्ध उपराष्ट्रपति का चुनाव भी लड़ चुकें हैं। हालांकि इन दिनों राष्ट्रपति पद के लिए चल रहे नामों की दौड़ में प्रणब मुखर्जी और पीए संगमा का नाम जोरों पर हैं। पर कांग्रेस के अंदरूनी सूत्रों का कहना है कि संगमा की आक्रामकता को देखते हुए कांग्रेस आलाकमान ने सुशील कुमार शिंदे के नाम पर विचार शुरू कर दिया है। पार्टी का मानना है कि संगमा के आदिवासी कार्ड की काट किसी बड़े दलित नेता के नाम से ही संभव है। चूंकि वर्तमान राष्ट्रपति महिला हैं, इसलिए संगमा के विकल्प में कांग्रेस महिला कार्ड नहीं खेल सकती।











Click it and Unblock the Notifications