सुहागरात मनाने के दौरान दुल्हे की रहस्यमय मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की रात पछुआ गांव निवासी राहुल का विवाह बनियापुर थाना क्षेत्र निवासी शंभू भगत की पुत्री हीरा कुमारी के साथ धूम धाम के साथ संपन्न हुआ था। राहुल शादी के बाद सोमवार को दुल्हन की विदाई करा उसे अपने घर ले आया था। रात को घर के सभी लोग छत पर सोने चले गये थे।मंगलवार की सुबह जब राहुल का शव उसके बिस्तर पर पड़ा मिला तब उसकी पत्नी ने सभी परिजनों को इसकी सूचना दी।
सूचना पाकर पुलिस फौरन मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। छानबीन के दौरान पुलिस को मृतक के कंधे पर गोली लगने का निशान मिला। पुलिस ने बताया कि घाव से खून भी बह रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि राहुल दिल्ली के एक अस्पताल में वाहन चालक का काम करता था और विवाह करने ही गांव आया था। पुलिस मामने की छानबीन कर रही है। राहुल की एक दिन की दुल्हन संदेह के घेरे में है और पुलिस पूछताछ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications