लोकतंत्र हुआ शर्मसार, उत्तर प्रदेश में विपक्ष ने फाड़ा राज्यपाल का अभिभाषण

vidhan sabha
उत्तर प्रदेश विधान सभा सत्र में एक बार फिर से लोक तंत्र शर्मसार हुआ। जहाँ उत्‍तर प्रदेश की 16वीं विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा अभी जारी है। सूत्रों की माने तो विपक्षी सरकार बसपा के विधायकों ने जम कर हंगामा किया साथ ही उन्होंने वेल में पहुँचते हुए राज्यपाल का अभिभाषण फाड़ दिया।

बसपा विधायकों ने वर्तमान राज्य सरकार पर आरोप लगते हुए कहा है की राज्य की वर्तमान सरकार पूर्ण रूप से भ्रष्ट है। जिसको गुंडे माफियाओं का संरक्षण प्राप्त है और ऐसी सरकार को फौरन बर्खास्त होना चाहिए। आपको बताते चलें की बीते दिन राज्य सरकार की तरफ से एक सर्वदलीय मीटिंग बुलाई थी जिसमें प्रमुख विपक्षीय दल बसपा ने अपनी अनुपस्थिति दर्ज कराई थी साथ ही कानून व्यवस्था को लेकर इस मीटिंग का भी उनके द्वारा विरोध किया गया था।

इस पूरे विरोध प्रदर्शन पर अपना तर्क देते हुए बसपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्या ने बताया कि बसपा द्वारा किया जा रहा ये विरोध राज्य कि वर्तमान लचर कानून व्यवस्था को लेकर है साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि ये प्रदेश के उन करोडो लोगों के साथ धोखा है जिन्होंने एक अपराधमुक्त समाज कि कल्पना की थी।

सदन में हुए इस हंगामें पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि, कांग्रेस द्वारा भी विरोध किया गया है लेकिन उनकी पार्टी ने राज्यपाल का नहीं बल्कि राज्य सरकार और उसकी कार्यप्रणाली का विरोध किया है । साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश में लूट हत्या बलात्कार वर्तमान राज्य सरकार का पर्याय बन गयी है। राज्य में गेहूं खरीद में जबरदस्त धांधली हुई है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र ने इस विषय पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि सदन में किया जा रहा इस तरह का कृत सदन की गरिमा के साथ खिलवाड़ है जो सरासर गलत है।विरोध का समर्थन करते हुए मिश्र ने कहा की भारतीय जनता पार्टी द्वारा राज्यपाल को एक ज्ञापन दिया गया था जिसमें पार्टी द्वारा कानून व्यवस्था, राज्य के घोटालों, पेट्रोल के दाम आदि बातों पर चर्चा करने की मांग करी गयी थी, जिसे वर्तामान राज्‍य सरकार द्वारा सिरे से खारिज कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+