पत्थर और मूर्ति नहीं इस बार सिर्फ विकास होगा: गवर्नर

सोमवार की सुबह 16 वीं विधानसभा के पहले बजट सत्र में जम कर हंगामा हुआ। सदन में मौजूद विपक्ष मुख्यतः बसपा विधायकों द्वारा जम कर लोकतंत्र का मजाक उड़ाया गया जहाँ बसपा विधायकों ने सदन की गरिमा को तार तार करते हुए राज्यपाल बीएल जोशी का अभिभाषण तक फाड़ डाला। ये बात गवर्नर को बहुत नागवार गुजरी और जब उन्होंने मुह खोला तो मौजूद बसपा विधायकों को सांप सूंघ गया। उनके कान से धुंआ निकलने लगा। राज्यपाल ने पिछली सरकार को पत्थर, हाथियों, स्मारकों की सरकार का खिताब देते हुए कहा की पिछली सरकार में जंगल राज था जिसने सम्पूर्ण राजनीति को कलंकित किया है और पिछली सरकार में लोगों को विकास और रोजगार के नाम पर सिर्फ पत्थर ही मिले हैं।
राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश की जनता को सन्देश देते हुए कहा की उन्हें वर्तमान सपा सरकार को मौका देना चाहिए। साथ ही राज्यपाल बीएल जोशी ने ये भी कहा कि आज प्रदेश कि जनता को रोजगार चाहिए, बिजली पानी मूलभूत सुविधाएं चाहिए जो उन्हें पिछली सरकार नहीं दे सकी। राज्यपाल ने लोगों को इस बात का भी विश्वास दिलाया कि अपने शासन काल में सपा कानून व्यवस्था के विषय में एक सफल सरकार साबित होगी गौरतलब है की सत्र के पहले दिन कानून व्यवस्था को लेकर ही सबसे ज्यादा बवाल हुआ है।
राज्यपाल बीएल जोशी ने वर्तमान सरकार के चुनावी घोषणा पत्र का हवाला देते हुए कहा की इस सरकार में किये गए सभी वादों को पूरा किया जायगा। जहाँ कक्षा 10 के छात्रों को लैपटॉप, 12 वीं के छात्र को टैबलेट और बेरोजगारी भत्ता कन्या विद्या धन दिया जायगा। पिछली सरकार को असहयोगी बोलते हुए जोशी ने कहा कि बसपा के शासनकाल में आम आदमी कि कोई सुनवाई नहीं थी। जबकि वर्तमान सरकार में एक आम आदमी कभी भी मुख्यमंत्री के पास आकर अपनी समस्या से उनको अवगत करा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications