जगनमोहन रेड्डी को 14 दिन की हिरासत, राज्‍य में अलर्ट

jaganmohan reddy
हैदराबाद। वाईएसआर कांग्रेस के नेता जगनमोहन रेड्डी की गिरफ्तारी के बाद हैदराबाद में बंद का एलान कर दिया गया है। बंद के ऐलान को देखते हुए राज्‍य की सुरक्षा व्‍यवस्‍था बढ़ा दी गयी है और राज्‍य के संवेदनशील हिस्‍से में धारा 144 लागू कर दी गयी है। जगमोहन रेड्डी को सीबीआई कोर्ट ने 14 दिन की हिरासत में भेज दिया है। इसके साथ ही रेड्डी की मां और विधायक वाई एस विजया और उनके परिवार के सदस्यों को आज पुलिस ने एहतियातन हिरासत में ले लिया।

आय से अधिक संपत्ति मामले में जगन को सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के विरोध में वे दिलखुश गेस्ट हाउस के बाहर धरने पर बैठ गए थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विजया की अगुवाई में जगन की पत्नी भारती, बहन शर्मिला और संबंधी अनिल धरने पर बैठ गए। उन सबको एहतियातन हिरासत में लिया गया और उनके निवास भेज दिया गया।

जगन को आज (सोमवार) सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। सीबीआई जगन को नामपल्‍ली की विशेष कोर्ट में लेकर पहुंची। कोर्ट परिसर में जगल के साथ उनकी पत्‍नी भारतीय रेड्डी भी मौजूद थी। सीबीआई कोर्ट से जगन के लिए 14 दिन ही हिरासत मांग रही थी। हंगामे की आशंका को देखते हुए कोर्ट परिसर और उसके आस-पास के इलाके की सुरक्षा व्‍यवस्‍था बढ़ा दी गयी है। राज्‍य परिवहन की बसों को बंद कर दिया गया है।

इससे पहले भी सीबीआई ने जगन को शुक्रवार और शनिवार को पूछताछ के लिए बुलाया था और घंटों पूछ-ताछ भी की, लेकिन रविवार को पूछ-ताछ करने के बाद उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया। जगन की गिरफ्तारी से राज्‍य में तनाव बढ़ गया है इसलिए अलर्ट कर दिया गया है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में पूछ-ताछ के बाद जगन को गिरफ्तार किया गया है्।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+