महिला ने पति समेत बेटियों को खिलाया जहर, 2 की मौत

death
लाहौर। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पति की दोबारा शादी करने की योजना करने से व्यथित एक महिला ने उसे और उसकी तीन बच्चियों को जहर दे दिया। दो बच्चियों की मौत हो गई। कुछ सप्ताह पहले माडल टाउन स्थित एक मकान में एक ही परिवार के पांच सदस्य अब्दुल हफीज, उसकी पत्नी मुमताज बेगम, (बेटियां) आठ वर्षीय कायनात, पांच वर्षीय कोमल और सात माह की साइका को बेहोश पाया गया था।

इन सभी को लाहौर से 125 किमी दूर गोजरा स्थित अस्पताल भेजा गया जहां कायनात और कोमल की मौत हो गई। अन्य को फैसलाबाद के अलायड अस्पताल भेजा गया। इस दंपती की हालत सुधरने के बाद गोजरा पुलिस ने उनसे पूछताछ की। मुमताज ने बताया कि पूरी घटना का कारण वह है जिसकी वजह से दो बच्चियों की मौत हुई।

उसने बताया कि जब उसे पता चला कि उसका पति पुनर्विवाह करना चाहता है तो वह निराश हो गई और अवसाद की हालत में उसने पूरे परिवार को मार डालने का फैसला किया। उसने दूध में जहर मिला कर सबको पिला दिया। पुलिस ने मुमताज को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दोहरी हत्या का मामला दर्ज किया है।

मुमताज ने बताया कि उसने दूध में जहर मिलाकर पति व बेटियों को पिला दिया और उसके बाद खुद भी पी लिया। पाकिस्‍तान में इस समय महिलाओं के द्वारा किया जाने वाला जुर्म काफी तेजी से जन्‍म ले रहा है। पहले औरते जुर्म सहती है, अब वह इससे बदला लेना सीख रही है। बदला की भावना से कही से तेजाब फेंकने जैसी घटना सामने आती तो कहीं से जहर खिलाने वाली घटना।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+